7 मार्च 2014 - 20:30
ईराक़ के पवित्र स्थलों का नव निर्माण

ईराक़ के पवित्र स्थलों की नव निर्माण कमेटी के प्रमुख नें कहा है कि इस साल बहरैन की जनता नें पवित्र स्थलों के नव निर्माण में भरपूर हिस्सा लिया है।

ईराक़ के पवित्र स्थलों की नव निर्माण कमेटी के प्रमुख नें कहा है कि इस साल बहरैन की जनता नें पवित्र स्थलों के नव निर्माण में भरपूर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि मार्च से ईराक़ के पवित्र स्थलों के नवनिर्माण के काम में तेज़ी आएगी, मुख्य रूप से हज़रत अली अ. के रौज़े में, जनाब फ़ातिमा ज़हरा स. के सहन का दूसरा स्टेप शुरू कर दिया जाएगा। इस सहन के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। मार्च के आख़िरी सप्ताह में हज़रत इमाम हुसैन अ. के रौज़े के विस्तार के प्रोग्राम के अन्तर्गत चार सहनों में से पहले सहन का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सहन का नाम सहने अक़ील बनी हाशिम है। उन्होंने कहा कि यह सहन 45 हज़ार मीटर और दो मंज़िला होगा और इसका क्षेत्रफल 90 हज़ार मीटर होगा।