ईराक़ के पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ईराक़ी फ़ौज का आप्रेशन जारी है। ख़बरों के अनुसार ईराक़ी फ़ौज नें फ़लूजा और अल रमादी के कुछ इलाक़ों में दोबारा कार्यवाही शुरू की है। ईराक़ी पुलिस के एक कमाण्डर नें कहा है कि फ़ौज की कार्यवाहियों में अब तक 76 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और लगभग 450 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया गया है। ईराक़ की फ़ौज के एक सीनियर कमाण्डर नें बताया है कि फ़ौज नें उत्तरी प्रदेश नैनवा के मूसल इलाक़े में दाएश आतंकवादियों के क़ब्ज़े से कुछ इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है। इसी बीच ईराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नें कहा है कि पुलिस नें बसरा में 42 आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया है और उनके पास से चार ग्राड मीज़ाइल बरामद हुए हैं।
2 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510828
ईराक़ के पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ईराक़ी फ़ौज का आप्रेशन जारी है। ख़बरों के अनुसार ईराक़ी फ़ौज नें फ़लूजा और अल रमादी के कुछ इलाक़ों में दोबारा कार्यवाही शुरू की है