सऊदी अरब और अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के बीच राजनीतिक, सुरक्षा और इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सम्बंधों में तेज़ी देखने को मिल रही है। अल मिनार वेबसाइट नें ख़बर दी है कि सऊदी अरब और इस्राईल के बीच सम्बंध इस हद तक पहुँच गए हैं कि दोनों ही सरकारों नें अरब राष्ट्रो के मामलों और मांगों के मुक़ाबले में आपस में एका कर लिया है और अरब मुल्कों को नुक़सान और इलाक़े में आतंकवादियों के समर्थन के लिये एक दूसरे से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सऊदी अरब के अधिकारियों नें इस्राईली अधिकारियों के साथ पिछले दिनों होने वाली मुलाक़ात में इस्राईल को पेशकश की है कि आले सऊद सरकार सीरिया की जोलान की पहाड़ियों के मामले को इस्राईल के फ़ेवर में ख़त्म कराने के लिये मदद करेगी। अल मिनार न्यूज़ वेबसाइट नें ख़बर दी है कि सऊदी अरब और इस्राईल के बीच ख़ुफ़िया सूचनाओं व जानकारियों के आदान प्रदान को लेकर गहरा सहयोग है जिसके सुबूत सीरिया के साथ साथ लेबनान में भी देखने को मिलते हैं।
2 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510825
सऊदी अरब और अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के बीच राजनीतिक, सुरक्षा और इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सम्बंधों में तेज़ी देखने को मिल रही है।