इंटर-नेशनल एटमी एनेर्जी एजेंसी के महानिदेशक ने कहा है कि ईरान एजेंसी के साथ हुई सहमतियों का पालन कर रहा है।यूकिया अमानो ने बयान किया कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच हुए समझौते पर अमल जारी है। रॉयटर्ज़ के अनुसार, सोमवार को आईएईए के महानिदेशक ने वियना में एजेंसी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्ज़ के साथ बैठक में कहा, ईरान द्वारा उठाए गए क़दम प्रगति को दर्शाते हैं। इसी तरह अमानो ने कहा कि ईरान ने समझौते के पहले तीन महीनों में छः महत्वपूर्ण क़दम उठाए हैं, जिन पर एजेंसी और ईरान के बीच सहमति हुई थी।एजेंसी के महानिदेशक ने कहा कि अंतरिम एटमी समझौते पर अमल की पुष्टि के लिए एजेंसी को अभी 16 लाख डॉलर की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अभी भी ईरान के एटमी प्रोग्राम के मुद्दे के हल के लिए काफ़ी काम करना बाक़ी है।
2 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510824
इंटर-नेशनल एटमी एनेर्जी एजेंसी के महानिदेशक ने कहा है कि ईरान एजेंसी के साथ हुई सहमतियों का पालन कर रहा है।