ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका मुल्क सभी मुल्कों विशेष रूप से पड़ोसी मुल्कों के साथ करीबी व दोस्ताना संबंधों के लिए दृढ़ है।राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को ईरान में सऊदी अरब के नए राजदूत अब्दुर्रहमान बिन ग़रमान अल-शहरी से मुलाकात में इलाक़े व इस्लामी दुनिया में दोनों मुल्कों के स्थान की ओर इशारा करते हुए कहा, तेहरान और रियाज़ के बीच संबंधों को मज़बूत व विस्तृत करने की ध्यान योग्य संभावनाएं मौजूद हैं।राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान के लिए इस्लामी मुल्कों के बीच सऊदी अरब का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह ईरान और सऊदी अरब के बीच सहयोग, इलाक़े में शांति की स्थापना में अहम भूमिका निभा सकता है। रूहानी ने कहाः इलाक़े और कुछ इस्लामी मुल्कों में जंग एवं टकराव जारी है और चरमपंथ एवं आतंकवाद ने पूरे इलाक़े की शांति के लिए ख़तरा पैदा कर दिया है। इसी तरह उन्होंने कहा कि धार्मिक समुदायों के बीच अतार्किक एवं ग़लत मतभेदों से इलाके की शांति को ख़तरा है और निश्चित रूप से ईरान और सऊदी अरब के बीच सहयोग से एरिये में अच्छा बदलाव होगा।
2 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510822
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका मुल्क सभी मुल्कों विशेष रूप से पड़ोसी मुल्कों के साथ करीबी व दोस्ताना संबंधों के लिए दृढ़ है।