2 मार्च 2014 - 20:30
सीरिया से कुछ अरब मुल्कों नें मांगी माफ़ी।

संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शारुल जाफ़री नें कहा है कि दमिश्क़ के सिलसिले में अपने पिछले तीन सालों के स्टैण्ड के आधार पर कुछ अरब मुल्कों नें सीरिया से माफ़ी मांगी है

संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शारुल जाफ़री नें कहा है कि दमिश्क़ के सिलसिले में अपने पिछले तीन सालों के स्टैण्ड के आधार पर कुछ अरब मुल्कों नें सीरिया से माफ़ी मांगी है। अल नशरा वेबसाइट के अनुसार बश्शारुल जाफ़री नें कहा है कि इन अरब मुल्कों नें इस बात का वादा किया है कि वह इस तरह की कोई ग़लती दोबारा नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी देश के नाम का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीरिया का असली मामला, फ़िलिस्तीन का मामला है और पश्चिम चाहता है कि सीरिया, फ़िलिस्तीन के मामले से पीछे हट जाए और अगर सीरिया, फ़िलिस्तीन के मामले में पीछे हट जाए तो उसके ख़िलाफ़ किये जाने वाले सारे हमले बंद हो जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शारुल जाफ़री नें कहा कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को पश्चिम और इसी तरह आस पास के कुछ मुल्कों का समर्थन प्राप्त है और इस बात को स्वयं गिरफ़्तार किये जाने वाले आतंकवादियों नें किया है।