इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में आतंकवादी घटनाओं में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं। रविवार को हुवैजा, बलद, बीजी और दक्षिणी बग़दाद में होने वाले आतंकवादी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों और एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने की सूचना है। बाक़ूबा में एक घर के क़रीब होने वाले विस्फोट में तीन आदमी हताहत और चार अन्य घायल हुए हैं। उधर इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने मूसिल में दो आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।इराक़ में हिंसा की यह घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं कि जब इस मुल्क में तीस अप्रैल को संसदीय चुनाव होने वाले हैं। इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने ज़ोर देकर कहा है कि चुनाव निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगे।
1 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510537
रविवार को हुवैजा, बलद, बीजी और दक्षिणी बग़दाद में होने वाले आतंकवादी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों और एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने की सूचना है।