पाकिस्तान की फ़ौज के प्रवक्ता का कहना है कि सुरक्षा बल आतंकवादियों का सफ़ाया करने के लिए तैयार हैं। मेजर जनरल आसिम ने कहा कि उत्तरी वज़ीरिस्तान में आतंकवादियों को पूरी तरह से घेरे में लेने के बाद उनका सफ़ाया करने के लिए फ़ौज तैयार है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने आतंकवादियों को लगभग अपने घेरे में ले लिया है और अब हम उनका सफ़ाया करने की तैयारी में हैं। मेजर जनरल आसिम ने कहा कि उत्तरी वज़ीरिस्तान में पाकिस्तानी तालेबान के पन्द्रह से बीस हज़ार दक्ष लड़ाके मौजूद हैं। ग़ौरतलब है कि इसी तालेबान के प्रवक्ता ने इस्लामाबाद सरकार से एक महीने के लिए युद्धविराम करने को कहा है।
1 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 510535
मेजर जनरल आसिम ने कहा कि उत्तरी वज़ीरिस्तान में आतंकवादियों को पूरी तरह से घेरे में लेने के बाद उनका सफ़ाया करने के लिए फ़ौज तैयार है।