28 फ़रवरी 2014 - 20:30
इस्राईली फ़ौजियों के हमले में एक फ़िलिस्तीनी औरत शहीद।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी फ़ौजियों के हमले में एक फ़िलिस्तीनी औरत शहीद हो गई है। ग़ज़्ज़ा के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी फ़ौजियों ने इस्राईल द्वारा नो इंट्री एरिये के क़रीब एक पचास वर्षीय फ़िलिस्तीनी औरत को गोली मार कर शहीद कर दिया।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी फ़ौजियों के हमले में एक फ़िलिस्तीनी औरत शहीद हो गई है। ग़ज़्ज़ा के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी फ़ौजियों ने इस्राईल द्वारा नो इंट्री एरिये के क़रीब एक पचास वर्षीय फ़िलिस्तीनी औरत को गोली मार कर शहीद कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया है कि यह निश्चित नहीं है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ यह औरत नो इंट्री एरिये में घुसी भी थी या नहीं।इस्राईल की एक सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया है कि शुक्रवार को देर गए उक्त स्थान के पास कई संदिग्धों को देखा गया और फ़ौजियों ने उनसे वापस जाने को कहा और जब वह वापस नहीं गए तो उनके पैरों पर फ़ायरिंग की गई जिनमें से एक को गोली लगी।ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन और हमास वर्ष 2012 में युद्ध विराम पर सहमत हुए थे। इस समय इस सीमा पर अपेक्षाकृत शांति स्थापित है अलबत्ता इस्राईल हर कुछ समय बाद ग़ज़्ज़ा पट्टी के क्षेत्रों पर हमला करता रहता है।