इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक उच्च स्तरीय प्रतिनधिमण्डल के साथ आज सुबह नई दिल्ली पहुँचे। इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि ईरान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से अपना रोल अदा कर रहेगा। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें आज नई दिल्ली में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के वाणिज्यिक संगठनों के प्रमुखों से अपने सम्बोधन में कहा कि ईरान को ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत में बहुत सफलताएं मिली हैं और विभिन्न क्षेत्रों में ईरानी राष्ट्र की उपस्थिति की वजह से सरकार, और हौसले के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान नें इस्लामी इन्क़ेलाब के बातचीत के सिद्दांतो के अनुसार आत्म विश्वास, आत्म निर्भरता और तर्क एवं समझदारी के साथ दुनिया दुनिया के साथ सहयोग बढ़ाने का क़दम उठाया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान और ईरान के सम्बंधों में और मज़बूती की ज़रूरत है और दोनों देशों को एक दूसरे की क्षमताओं से लाभ उठाना चाहिये।विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर निर्णय लेने में इस्लामी रिपब्लिक ईरान और भारत दो महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली देश हैं। यह बात उन्होंने गुरूवार को नई दिल्ली में कही। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने नई दिल्ली में कहा कि वह अपने हिंदुस्तान दौरे के दौरान भारत के वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य, चरमपंथ, और आतंकवाद जैसे विषयों पर भी भारतीय अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जवाद ज़रीफ़ ने ईरान तथा भारत के संबन्धों के महत्व की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट किया कि उनके भारत दौरे का एक उद्देश्य, तेल और बैंकिंग के क्षेत्र में आपसी सहयोग को विस्तृत करना है। इस दौरान विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने हिंदुस्तान में सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन महदी महदवीपुर से भी मुलाक़ात की।
26 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 509645
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक उच्च स्तरीय प्रतिनधिमण्डल के साथ आज सुबह नई दिल्ली पहुँचे। इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री नें कहा है कि ईरान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से अपना रोल अदा कर रहेगा।