26 फ़रवरी 2014 - 20:30
पाबंदियों का ढ़ांचा टूट चुका है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि विदेशों में रहने वाले ईरानी नागरिकों को देश की प्रगति व विकास के लिए अधिक पूंजी निवेश करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा है कि विदेशों में रहने वाले ईरानी नागरिकों को देश की प्रगति व विकास के लिए अधिक पूंजी निवेश करना चाहिए।डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की रात दक्षिणी ईरान के हुर्मुज़गान प्रांत में कुछ आर्थिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात में कहा कि दुनिया में सभी ईरानियों को अपने देश के विकास और प्रगति के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इसी प्रकार गुट 5+1 के साथ ईरान की सहमति और अंतिम समझौते के अंतर्गत अगले क़दमों को, पाबंदियों की समाप्ति हेतु ईरान की सरकार की ओर से उठाए गए गंभीर क़दम बताया और कहा कि आज ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध प्रतिबंधों का ढांचा टूट गया है।