हिज़बुल्लाह लेबनान नें सीरिया-लेबनान सीमा पर हिज़बुल्लाह के बेस पर हुए इस्राईली हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि उचित समय पर इस हमले का भरपूर जवाब दिया जाएगा।लेबनान के अल मिनार टीवी चैनल की तरफ़ से आने वाले हिज़बुल्लाह के बयान में कहा गया है कि ज़ायोनी सरकार के इस हवाई हमले में कोई भी घायल या शहीद नहीं हुआ है बल्कि सिर्फ़ आर्थिक नक़सान हुआ है।हिज़बुल्लाह लेबनान नें उन सभी रिपोर्टों का खण्डन किया है जिनमें कहा गया है कि इस हमले में हिज़बुल्लाह के राकेट बेस को निशाना बनाया गया या इस हमले में कोई मारा गया है।बयान में कहा गया है कि तिलअबीब नें लेबनान की संप्रभुता के ख़िलाफ़ काम किया है और समय आने पर इसका उप्युक्त और भरपूर जवाब दिया जाएगा।
26 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 509636
हिज़बुल्लाह लेबनान नें सीरिया-लेबनान सीमा पर हिज़बुल्लाह के बेस पर हुए इस्राईली हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि उचित समय पर इस हमले का भरपूर जवाब दिया जाएगा।