सऊदी अरब में अवामिया के इलाक़े के लोगों नें आले सऊद सरकार के अत्याचारों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया है। अल मिनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी सऊदी अरब में अवामिया क्षेत्र के लोगों नें इस देश के दो नागरिकों के जनाज़े के जुलूस में भाग लिया और बाद में यह जुलूस सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन में बदल गया। सऊदी नागरिकों नें आले सऊद सरकार की सर कुचलने वाली पॉलीसियाँ बंद करने की मांग की। आले सऊद की फ़ौज नें पिछली जुमेरात को अल अवामिया पर हमला करके हुसैन फ़र्ज और अली फ़र्ज नामक दो जवानों को गोली मार कर शहीद कर दिया था जबकि पाँच अन्य लोग घायल हो गए थे। स्पष्ट रहे कि 1930 के दशक में आले सऊद के शासन काल से सऊदी अरब के पूर्वी इलाक़े के शिया मुसलमान नस्लभेदी बर्ताव व हिंसा का शिकार हैं और अब तक बहुत से लोग फ़ौज के हाथों मारे जा चुके हैं और बहुत से लोग पिछले बीस सालों से बिना किसी मुक़दमे के जेलों में क़ैद हैं और आले सऊद सरकार उन्हें बेगुनाह ठहराने पर तैयार नहीं है।
26 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 509633
पश्चिमी सऊदी अरब में अवामिया क्षेत्र के लोगों नें इस देश के दो नागरिकों के जनाज़े के जुलूस में भाग लिया और बाद में यह जुलूस सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन में बदल गया।