26 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरान, इराक़ और क़तर के विदेशमंत्रियों की बातचीत।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान, इराक़ और क़तर के विदेशमंत्रियों ने सीरिया संकट के बारे में तेहरान में त्रिपक्षीय बातचीत की है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान, इराक़ और क़तर के विदेशमंत्रियों ने सीरिया संकट के बारे में तेहरान में त्रिपक्षीय बातचीत की है। मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, होशियार ज़ीबारी और ख़ालिद मुहम्मद बिन अलअतिया ने बुधवार की रात को सीरिया संकट की समीक्षा करते हुए इस संकट के हल के लिए इलाकाई स्तर पर गतिविधियां तेज़ करने की जरूरत पर ज़ोर दिया। इराक़ के विदेशमंत्री होशियार ज़ीबारी मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर तेहरान पहुंचे थे जबकि क़तर के विदेशमंत्री ख़ालिद मुहम्मद बिन अलअतिया बुधवार की शाम तेहरान पहुंचे थे।