एंटी वार वेबसाइट नें लिखा है कि परमाणु कार्यक्रम के बारे में आई ए ई ए के प्रमुख की रिपोर्ट से पता चलता है कि ईरान नें अपने सभी दावों और ज़िम्मेदारियों पर अमल किया है।
इस वेबसाइट नें यूकिया आमानू की नई रिपोर्ट को वृद्धि की सम्भावना बताया है और लिखा है कि दस साल पहले पश्चिमी देश, ईरान पर दबाव डालने के लिये ईरान में यूरेनियम के संवर्धन के मामले को उठाते थे लेकिन आज ईरान की सकारात्मक और सार्थक कार्यों से यह मालूम हो गया है कि पश्चिमी देशों की यह कोशिशें बेकार थीं। इस वेबसाइट नें लिखा है कि आई ए ई ए की नई रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम क़ानूनी रास्ते से हटा नहीं है। ईरान और आई ए ई ए नें सहयोग जारी रखने का समझौता किया है जिसके बाद इस एजेंसी नें ईरान की कई साइटों का निरीक्षण भी किया है।
24 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 509071
एंटी वार वेबसाइट नें लिखा है कि परमाणु कार्यक्रम के बारे में आई ए ई ए के प्रमुख की रिपोर्ट से पता चलता है कि ईरान नें अपने सभी दावों और ज़िम्मेदारियों पर अमल किया है।