राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी सरकार एशियाई देशों के साथ अपने संबंधों को विस्तृत करना चाहती है।राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को तेहरान में सिंगापुर के विदेशमंत्री की शानमू गाम के साथ भेंट में बल देकर कहा कि ईरान और सिंगापुर के संबंध व्यापारिक, आर्थिक और बैंकिन्ग क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के मध्य होने वाली सहकारिता की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान और सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे के साथ अच्छी सहकारिता कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने इसी प्रकार ईरान के साथ संबंधों को विस्तृत करने हेतु सिंगापुर की क्षमताओं व संभावनाओं को उचित बताया और दक्षिण एशियाई देशों “आसियान” संघ में सिंगापुर की सक्रिय उपस्थिति की ओर संकेत किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस संघ को ईसीओ संगठन से जोड़ सकता है।सिंगापुर के विदेशमंत्री ने भी ईरान के राष्ट्रपति के अच्छे आतिथ्य सत्कार की सराहना की और दोनों देशों के संबंधों को प्राचीन एवं एक दूसरे के निकट बताया और कहा कि ईरान एक शक्तिशाली एवं स्वाधीन देश है और वह क्षेत्र तथा एशिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
23 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508747
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को तेहरान में सिंगापुर के विदेशमंत्री की शानमू गाम के साथ भेंट में बल देकर कहा कि ईरान और सिंगापुर के संबंध व्यापारिक, आर्थिक और बैंकिन्ग क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं