अल आलम टीवी चैनल के रिपोर्टर हुसैन मुर्तज़ा नें सीरिया के हलब शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित दो शिया बस्तियों में जाकर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की इन दो शिया बस्तियों को आतंकवादियों नें 700 दिनों से अपने घेरे में ले रखा है और इस इलाक़े में रहने वाले 70 हज़ार लोग अपने और अपने बच्चों के खाने का इंतेज़ाम नहीं कर पा रहे हैं। बीमारियों की दवा व इलाज उपलब्ध नहीं है। ख़ुफ़िया रास्तों से बहुत कम मात्रा और अधिक मूल्यों में दवाएं इन इलाक़ों में पहुँच रही हैं जो सब बीमारों तक नहीं पहुँच पा रही हैं।
हथियारबंद आतंकवादियों नें शहर में घुसने के सभी रास्तों को अपने घेरे में ले रखा है और किसी को भी न तो शहर में घुसने दिया जा रहा है और नाहि शहर से बाहर जाने की इजाज़त दी जा रही है। नबल और अल ज़हरा शहरों के जवान अगर चावल या आंटे की एक बोरी भी अपने घरों तक पहुँचाना चाहें तो उन्हें गोलियों का निशाना बना दिया जाता है। उन लोगों को अब खाने के लिये रोटी भी नसीब नहीं हो रही है।