23 फ़रवरी 2014 - 20:30
आतंकवादियों को सीरिया जाने से रोकने पर ज़ोर।

जॉर्डन के गृह मंत्री नें कहा कि जॉर्डन की सुरक्षा फ़ौजें आतंकवादी तत्वों को सीरिया समेत किसी भी देश में दरिंदगी की इजाज़त नहीं देगीं।

जॉर्डन के गृह मंत्री नें कहा कि जॉर्डन की सुरक्षा फ़ौजें आतंकवादी तत्वों को सीरिया समेत किसी भी देश में दरिंदगी की इजाज़त नहीं देगीं।स्पष्ट रहे कि इससे पहले यह ख़बरें सुनने में आ रही थीं कि पश्चिम के समर्थक आतंकवादी जॉर्डन के सीमाई क्षेत्रों में मौजूद हैं और वहाँ से सीरिया और अन्य देशों में आतंकी घटनाएं अंजाम दे सकते हैं।जॉर्डन के गृह मंत्री नें कहा कि सीरिया के संकट नें जॉर्डन की सीमाओं को भी प्रभावित किया है लेकिन हमनें अपनी सीमाओं को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की है।इससे पहले रिपोर्ट मिली थी कि अमरीका और उसकी समर्थक सरकारों, मुख्य रूप से सऊदी अरब का समर्थन पा रहे आतंकवादी जॉर्डन के सीमाई क्षेत्रों में मौजूद हैं और सीरिया के सीमाई प्रदेश जरआ में बड़ी आतंकवादी घटना अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।