कुछ सूत्रों नें दावा किया है कि सऊदी अरब पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में असलहा प्राप्त कर के उन्हें सीरिया के बाग़ियों को उपलब्ध करा रहा है। एक विदेशी न्यूज़ नें कुछ सऊदी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि राष्ट्रपति बश्शारुल असद की सरकार को गिराने के लिये सऊदी अरब पाकिस्तान से नवीन टेकनोलॉजी से लैस हथियार ख़रीदकर सीरिया के बाग़ियों को सप्लाई कर रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार यह असलहे पहले जार्डन में रखे जा रहें हैं और वहाँ से धीरे धीरे सीरिया के बाग़ियों तक पहुँचाए जा रहे हैं। इस न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इस महीने के शुरुवात में पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ जनरल राहील शरीफ़ का रियाज़ का दौरा और सऊदी शहज़ादे सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ का इस्लामाबाद का दौरा भी इसी सिलसिले की एक कड़ी था और महत्वपूर्ण बात यह है कि सऊदी अरब, पाकिस्तान और जार्डन नें इस ख़बर का ग़लत नहीं बताया है जबकि सीरिया के अधिकारी काफ़ी समय से कहते रहे हैं कि सीरिया में चल रहे आतंकवाद में सऊदी अरब का महत्वपूर्ण हाथ है और वह लगातार आतंकवादियों को मदद पहुँचा रहा है।
23 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508741
कुछ सूत्रों नें दावा किया है कि सऊदी अरब पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में असलहा प्राप्त कर के उन्हें सीरिया के बाग़ियों को उपलब्ध करा रहा है