हिज़बुल्लाह लेबनान नें देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र हरमल में आतंकवादी बम हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवाद, लेबनान के विभिन्न संगठनों और समुदायों का दुश्मन है। सूत्रों के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान नें एक बयान में हरमल शहर में होने वाले आतंक की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद की यह घटनाएं, इस बात का सुबूत हैं कि आतंकवाद से सभी लेबनानियों को ख़तरा है। इस बयान में कहा गया है कि आतंकवादी मानवता के विरुद्ध कार्यवाहियों के लिये बहानों की तलाश में रहते हैं क्योंकि उनका लक्ष्य नरसंहार ही होता है। हिज़बुल्लाह लेबनान नें सभी पार्टियों और संगठनों से माँग की कि लेबनान में आतंकवाद को रोकने के लिये आतंकवादियों को आतंक फैलाने से पहले ही गिरफ़्तार कर लिया जाए। स्पष्ट रहे कि पिछले साल हरमल शहर के आसी पुल पर तकफ़ीरी आतंकवादियों नें बम धमाके किये थे जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और सत्तर लोग घायल हो गए थे
22 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508440
हिज़बुल्लाह लेबनान नें देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र हरमल में आतंकवादी बम हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवाद, लेबनान के विभिन्न संगठनों और समुदायों का दुश्मन है