मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राजदूत ग़ज़ंफ़र रुक्नाबादी नें लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति अमीन जमील के साथ मुलाक़ात में सीरिया में सलफ़ी तकफ़ीरी आतंकवादियों के दहला देने वाले, भयानक और संगीन अपराधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि लेबनान भी सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादियों से सुरक्षित नहीं है और सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादियों से पूरी दुनिया को ख़तरा है। लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति नें इस मुलाक़ात में बैरूत में ईरानी साँस्कृतिक केन्द्र पर सलफ़ी वहाबी आतंकवादियों के वहशियाना हमले की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवादी अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान इलाक़े का महत्वपूर्ण और प्रभावी इस्लामी देश है और ईरान ऐसा इस्लामी देश है जिस पर सभी इस्लामी देशों को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि लेबनान, ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का पूरी तरह से समर्थन करता है।
22 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508438
लेबनान में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राजदूत ग़ज़ंफ़र रुक्नाबादी नें लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति अमीन जमील के साथ मुलाक़ात में सीरिया में सलफ़ी तकफ़ीरी आतंकवादियों के दहला देने वाले, भयानक और संगीन अपराधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि लेबनान भी सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादियों से सुरक्षित नहीं है