22 फ़रवरी 2014 - 20:30
हिन्दुस्तान नें की ईरान से तेल आयात में बढ़ोत्तरी।

हिन्दुस्तान नें ईरान से तेल के आयात में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर दी है। हिन्दुस्तान नें ईरान से पिछले साल दिसम्बर के मुक़ाबले दोगुना तेल का आयात किया है

हिन्दुस्तान नें ईरान से तेल के आयात में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर दी है। हिन्दुस्तान नें ईरान से पिछले साल दिसम्बर के मुक़ाबले दोगुना तेल का आयात किया है। सूत्रों के अनुसार हिन्दुस्तान की तरफ़ से ईरान से तेल आयात में यह बढ़ोत्तरी ईरान के ख़िलाफ़ पश्चिम की एक तरफ़ा पाबंदियों में नर्मी आने के बाद की गई है। आँकड़ों के अनुसार हिन्दुस्तान नें पिछले साल दिसम्बर में ईरान से प्रतिदिन एक लाख नवासी हज़ार बैरल तेल का आयात किया था जो इस साल जनवरी के महीने में प्रतिदिन चार लाख इक्कीस हज़ार बैरल जा पहुँचा है। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान इस वित्तीय वर्ष में बचे हुए दिनों, जो 21 मार्च तक है, ईरान से प्रतिदिन दो लाख बीस हज़ार बैरल तेल आयात करने की विचार रखता है।