18 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरान, बैतुलमुक़द्दस की आज़ादी का इच्छुक।

डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को फ़िलिस्तीन के संसद सभापति सलीम ज़ानून से भेंट में, ईरानियों के निकट फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के विशेष स्थान की ओर संकेत करते हुए आशा जताई कि फ़िलिस्तीनी जनता व अन्य मुस्लिम राष्ट्र अपनी एकता व एकजुटता से ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण व अतिग्रहण को समाप्त करने में सफल होंगे

ईरान के राष्ट्रपति ने बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता को ईरानी राष्ट्र की महत्वकांक्षा बताया है।डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को फ़िलिस्तीन के संसद सभापति सलीम ज़ानून से भेंट में, ईरानियों के निकट फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के विशेष स्थान की ओर संकेत करते हुए आशा जताई कि फ़िलिस्तीनी जनता व अन्य मुस्लिम राष्ट्र अपनी एकता व एकजुटता से ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण व अतिग्रहण को समाप्त करने में सफल होंगे। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि फ़िलिस्तीनियों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद, इस्राईल को ग़लत लाभ उठाने का अवसर देगा कहा कि इस्लामी देशों को फ़िलिस्तीन के भविष्य के संबंध में अपने दृष्टिकोणों को निकट ला कर तेज़ी से इस संबंध में किसी समाधान तक पहुंचना चाहिए। इस भेंट में फ़िलिस्तीन के संसद सभापति सलीम ज़ानून ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि फ़िलिस्तीनी जनता अन्य देशों की तुलना में ईरान से अधिक प्रभावी भूमिका निभाए जाने की आशा रखती है कहा कि आशा है कि इस्लामी जगत, फ़िलिस्तीन की मूल समस्या को समझेगा और उसे हल करने का प्रयास करेगा।