अमरीका के एक सैनिक को जिसे वर्ष 2006 में एक 14 वर्षीय इराक़ी लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने और उसके माता-पिता और बहन की हत्या का दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी जेल की कोठरी में फांसी पर लटका पाया गया है।लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट ने जेल के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि स्टीवन डेल ग्रीन की मौत की आत्महत्या के रूप में जांच की जा रही है। मंगलवार को प्रकाशित होने वाली टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन को पिछले सप्ताह एरिज़ोना की जेल में लटका पाया गया था।ग़ौरतलब है कि 28 वर्षीय ग्रीन ने 2009 में महमूदिया में 14 वर्षीय अबीर क़ासिम हमज़ा अल-जनाबी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या तथा उनके माता-पिता और एक 6 वर्षीय बहन की हत्या के आरोप को स्वीकार किया था।इराक़ पर अतिक्रमण के दौरान अमरीका के नेतृत्व में विदेशी सैनिकों ने वर्षों से अत्याचार ग्रस्त नागरिकों पर अत्याचारों के पहाड़ तोड़ दिए थे और एक राष्ट्र का अपमान किया था, अबू ग़रेब जेल की घटना इसका एक उदाहरण है जो मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले अमरीका के माथे पर सदैव के लिए एक कलंक है।
18 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 507461
अमरीका के एक सैनिक को जिसे वर्ष 2006 में एक 14 वर्षीय इराक़ी लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने और उसके माता-पिता और बहन की हत्या का दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी जेल की कोठरी में फांसी पर लटका पाया गया है।