मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अमरीकी सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि अमरीकी पार्लियामेंट के एक सदस्य नें दावा किया है कि जासूसी के मामले में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ख़िलाफ़ सरकारी तौर पर मुक़दमा दायर कर दिया गया है और इस सिलसिले में ओबामा को जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस सदस्य नें एक प्रेस काँफ़्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमरीकी के राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन एन एस ए की निगरानी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया है। उन्हें और उनके साथियों को विश्वास है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट जाएगा। यह मुक़दमा अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, नेंशनल इंटेलीजेंस के डाइरेक्टर जेम्स कल्पर और एन एस ए के डायरेक्टर के ख़िलाफ़ दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी शक या जाँच के जिन लोगों के रिकार्ड जमा किये गए हैं उनमें ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह तर्क दिया कि इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि एन एस ए की फ़ोन डेटा निगरानी से आतंकवाद में कमी आई हो। दूसरी तरफ़ क़ानून मंत्रालय नें कहा है कि इस जासूसी प्रोग्राम को पहले ही क़ानूनी बता चुके हैं इसलिये इस मुक़दमे में ख़तरे वाली कोई बात नहीं है।
15 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 506547
अमरीकी पार्लियामेंट के एक सदस्य नें दावा किया है कि जासूसी के मामले में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ख़िलाफ़ सरकारी तौर पर मुक़दमा दायर कर दिया गया है और इस सिलसिले में ओबामा को जेल की हवा खानी पड़ेगी।