अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में इन्क़ेलाबी मुहिम की तीसरी सालगिरह पर 30 लाख लोगों नें सरकार के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की जनता नें विरोध प्रदर्शनों में भाग लेकर शहंशाही सरकार के ख़िलाफ़ और लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और अपने अधिकारों की बहाली की माँग की। इन्क़ेलाबी मुहिम के संगठन अल विफ़ाक़ नें एक बयान जारी करके आले ख़लीफ़ा की सरकार की तरफ़ से प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिये किये गए क़दमों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि बहरैनी सरकार अपने नागरिकों के साथ वहशियाना व्यवहार करती है। इस बयान में आगे कहा गया है कि सरकारी लोग जनता की माँगों का जवाब बंदूक़ की गोलियों से देते हैं और उन सभी असलहों का प्रयोग जनता के ख़िलाफ़ करते हैं जिनका प्रयोग करना ग़ैर क़ानूनी है।
बहरैन में इंक़ेलाब की तीसवीं सालगिरहः
तीस लाख लोगों ने किया ख़लीफ़ाई अत्याचार के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन।
15 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 506546
बहरैन में इन्क़ेलाबी मुहिम की तीसरी सालगिरह पर 30 लाख लोगों नें सरकार के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया