15 फ़रवरी 2014 - 20:30
बहरैन की जामा मस्जिद पर आले ख़लीफ़ा का हमला।

बहरैन के ह्यूमन राइट्स वाच के धार्मिक आज़ादी विभाग नें बताया है कि आज बहरैन के अल दराज़ इलाक़े के आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें शिया मुसलमानों की जामा मस्जिद इमाम सादिक़ अ. को अपने हमलों का निशाना बनाया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के ह्यूमन राइट्स वाच के धार्मिक आज़ादी विभाग नें बताया है कि आज बहरैन के अल दराज़ इलाक़े के आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें शिया मुसलमानों की जामा मस्जिद इमाम सादिक़ अ. को अपने हमलों का निशाना बनाया है।शिया धार्मिक विभाग के प्रमुख शेख़ मीसम अल सलमान नें आले ख़लीफ़ा के मज़दूरों की इस नाजाएज़ कार्यवाही को आले ख़लीफ़ा की तरफ़ से शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ लड़ाई शुरू करने का ऐलान बताया और अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की इस देश में जारी बर्बरता पर ख़ामोशी की भी आलोचना की।उन्होंने कहा कि मस्जिदे इमाम सादिक़ अ. बहरैन के शियों की दृष्टि से बहुत पवित्र स्थान रखती है और यह वह महान मस्जिद है जिसमें नमाज़े जुमा होती है जिसमें हज़ारों लोग भाग लेते हैं।