15 फ़रवरी 2014 - 20:30
क़तर का मिडिल ईस्ट पर हावी होने का नक़्शा फ़ेल।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें बीबीसी के हवाले से ख़बर दी है कि क़तर आंतरिक समस्याओं और विदेशी संकटों से मुश्किल में पड़ गया है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें बीबीसी के हवाले से ख़बर दी है कि क़तर आंतरिक समस्याओं और विदेशी संकटों से मुश्किल में पड़ गया है। बीबीसी नें एक रिपोर्ट में क़तर में जारी आंतिरक अस्थिरताओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि क़तर का मध्यपूर्व पर हावी होने का ख़्वाब चकनाचूर हो गया है और सऊदी अरब नें मिस्र में क़तर के ख़्वाब को पूरी तरह से तोड़ दिया है जिसकी वजह से क़तर मध्यपूर्व का एक शक्तिशाली और प्रभावशाली देश बनने में नाकाम हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार क़तर के 33 साल के शासक तमीम बिन को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मध्यपूर्व के बारे में उसके बाप हम्द बिन ख़लीफ़ा की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।