सीरिया में सऊदी अरब के दसियों सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। सऊदी अधिकारी, सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों का समर्थन करते हुए गिरफ़्तार हुए हैं। अल मिनार अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के 85 सुरक्षा अधिकारी, जिनका सम्बंध इंटेलीजेंस एजेंसियों से है, सीरिया में गिरफ़्तार किये गए हैं। इनमें सात उच्च अधिकारी भी शामिल हैं। सऊदी अरब नें तीसरे पक्ष के ज़रिये सीरिया में गिरफ़्तार अपने सुरक्षा अधिकारियों की रिहाई की कोशिशें की हैं लेकिन सीरिया की सरकार नें सऊदी अरब की कोशिशों को नाकाम बना दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इन गिरफ़्तारियों में सीरिया में क़तर के 14 उच्च अधिकारी और तुर्की इंटेलीजेंस के 9 अधिकारी भी शामिल हैं। क़तर और तुर्की भी आतंकवादियों की मदद करने वाले इन अधिकारियों की रिहाई की भरपूर कोशिशें कर रहे हैं।
15 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 506541
सऊदी अरब के 85 सुरक्षा अधिकारी, जिनका सम्बंध इंटेलीजेंस एजेंसियों से है, सीरिया में गिरफ़्तार किये गए हैं। इनमें सात उच्च अधिकारी भी शामिल हैं