12 फ़रवरी 2014 - 20:30
बहरैन में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन जारी

आले ख़लीफ़ा की सरकार लगातार, अभिव्यक्ति की आज़ादी और अन्य मामलों में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन कर रही है

अल आलम के अनुसार अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी नें एक बयान में कहा है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार लगातार, अभिव्यक्ति की आज़ादी और अन्य मामलों में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। इस संगठन नें कहा कि आले ख़लीफ़ा के लोगों के हाथों पत्रकारों की गिरफ़्तारियां लगातार जारी हैं। इस बयान में कहा गया है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार जनता के आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है लेकिन बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों को पाने तक अपना शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेगी। स्पष्ट रहे कि आले ख़लीफ़ा के लोगों नें कल जाने माने जर्नलिस्ट सय्यद अहमद अल मूसवी और उनके भाई के घर पर हमला करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था। दूसरी तरफ़ अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी नें 14 फ़रवरी को इन्क़ेलाब की सालगिरह के दिन हुकूमत की अनदेखी करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन करने की लोगों से अपील की है।