12 फ़रवरी 2014 - 20:30
अलक़ायदा नें ओसामा बिन लादेन की फ़ोटो वाले जाली नोट प्रकाशित किये

सीरिया और ईराक़ में सऊदी अरब का समर्थन पा रहे आतंकवादी संगठन अल क़ायदा नें सीरिया और ईराक़ में ओसामा बिन लादेन की फ़ोटो वाले जाली नोट जारी किये हैं

सीरिया और ईराक़ में सऊदी अरब का समर्थन पा रहे आतंकवादी संगठन अल क़ायदा नें सीरिया और ईराक़ में ओसामा बिन लादेन की फ़ोटो वाले जाली नोट जारी किये हैं। ख़बरों के अनुसार अल क़ायदा का समर्थक आतंकवादी संगठन दाएश नें ईराक़ में अपने कंट्रोल वाले प्रदेश अल अम्बार और ईराक़ व सीरिया के सीमाई क्षेत्रों में इस्लामी पाउण्ड नाम की नई करेंसी का जारी की है जिसका मूल्य 100 इस्लामी पाउण्ड है। दाएश की तरफ़ से जारी किये गए करेंसी नोट के अगले भाग पर ओसामा बिन लादेन की फ़ोटो छपी है जबकि दोनों तरफ़ अरबी और अंग्रेज़ी में, यह इस्लामी राष्ट्र ईराक़ है, लिखा हुआ है। इन करेंसी नोंटों पर दाएश के प्रमुख और वित्त मंत्री के हस्ताक्षर हैं लेकिन इन दोनों के नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखे गए हैं। स्पष्ट रहे कि ईराक़ और सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को सऊदी अरब और अमरीका व इस्राईल का पूरी तरह से समर्थन प्राप्त है।