12 फ़रवरी 2014 - 20:30
14 फ़रवरी को जनता का बहरैन में बग़ावत का ऐलान

बहरैन में 14 फ़रवरी इन्क़ेलाब के समर्थकों के संगठन नें एक बयान जारी करके देश की इन्क़ेलाबी जनता से अपील की है कि 14 फ़रवरी को लूलू स्क्वाएर की तरफ़ कूच करे और सरकार के ख़िलाफ़ बग़ावत का ऐलान करें।

बहरैन में 14 फ़रवरी इन्क़ेलाब के समर्थकों के संगठन नें एक बयान जारी करके देश की इन्क़ेलाबी जनता से अपील की है कि 14 फ़रवरी को लूलू स्क्वाएर की तरफ़ कूच करे और सरकार के ख़िलाफ़ बग़ावत का ऐलान करें।उन्होंने इस बयान में आगे कहा कि यह बयान सभी इन्क़ेलाबी संगठनों के सामूहिक फ़ैसले के बाद जारी किया गया है और सभी इन्क़ेलाबी संगठन इस बात पर सहमत हैं कि 14 फ़रवरी को पूरे देश में बग़ावत का ऐलान किया जाए।स्पष्ट रहे कि पिछले तीन सालों से बहरैन की जनता अपना कुचले जा चुके मानवीय अधिकारों को दोबारा हासिल करने के लिये आंदोलन कर रही है।