12 फ़रवरी 2014 - 20:30
आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जीत निश्चित।

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मालिकी ने ज़ोर देकर कहा है कि पश्चिमी ईराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के मुक़ाबले में ईराक़ी फ़ौजियों की सफलता यक़ीनी है

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मालिकी ने ज़ोर देकर कहा है कि पश्चिमी ईराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के मुक़ाबले में ईराक़ी फ़ौजियों की सफलता यक़ीनी है। ईराक़ के प्रधानमंत्री नें अल अम्बार प्रदेश के अलमादी में दाएश आतंकवादी संगठन के मुक़ाबले में सफलता का ऐलान करते हुए कहा कि ईराक़ी फ़ौजियों के मुक़ाबले में हार का सामना करने के बाद दाएश आतंकवादी संगठन के लीडर अबूबक्र अल बग़दादी नें अपने समर्थक देशों, जिनमें सऊदी और क़तर प्रमुख हैं, से अपील की है कि वह फ़लूजा शहर के जवानों को, धोखा देने और ईराक़ी सरकार के ख़िलाफ़ उकसाने के लिये ईराक़ी जवानों को 1500 डॉलर दें। उन्होनें कहा कि दाएश आतंकवादियों के इस तरह के लुभावने वादों के बाद भी फ़लूजा शहर के जवान उनका साथ नहीं दे रहे।