बहरैन में ओलमा काउंसिल नें इन्क़ेलाब की वर्षगाँठ पर जनता से अपील की है कि पूरे देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में पूरी तरह से भाग लें। अल विफ़ाक़ की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की ओलमा काउंसिल नें जनता को दावत दी है कि वह 14 फ़रवरी को अपने इन्क़ेलाब की वर्षगाँठ पर विरोध प्रदर्शनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और अपनी माँगों पर ज़ोर दें। बहरैन के ओलमा नें इस काउंसिल को विघटित करने के आले ख़लीफ़ा के फ़ैसले की आलोचना करते हुए इस आदेश को दमनकारी बताते हुए कहा कि आले ख़लीफ़ा नें ओलमा को निशाना बनाकर धार्मिक आज़ादी को सीमित करे और ओलमा से मुक़ाबला करने की साज़िश रची है। स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों और आले ख़लीफ़ा की क्रूर पॉलीसियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही है।
10 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 505140
बहरैन में ओलमा काउंसिल नें इन्क़ेलाब की वर्षगाँठ पर जनता से अपील की है कि पूरे देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में पूरी तरह से भाग लें