6 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरान का अमरीका को करारा जवाब।

ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में अमेरिकी विदेशमंत्री के बयान का करारा उत्तर दिया।

ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में अमेरिकी विदेशमंत्री के बयान का करारा उत्तर दिया। मरज़िया अफखम ने अमेरिकी विदेशमंत्री जान केरी के घिसे पिटे दावों की प्रतिक्रिया में कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को चाहिये कि वे कई दशकों के अपने पुराने शत्रुतापूर्ण बयानों के बजाये ईरानी जनता का विश्वास जीतें परंतु प्रतीत यह हो रहा है कि अब भी वे तेहरान के संबंध में अपने अवास्तविक दृष्टिकोणों पर आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता का नया चरण आरंभ होने में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं और अमेरिकी अधिकारी इस प्रकार का बयान देकर वार्ता के लिए उत्पन्न अच्छे वातावरण को खराब कर रहे हैं। ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान अपने सिद्धांतिक दृष्टिकोणों से लेशमात्र भी पीछे नहीं हटेगा और वह अमेरिकी पक्ष को नसीहत करता है कि ईरान पर दबाव डालने की नीति से बाज आ जाये और उस मार्ग का दोबारा परीक्षण न करे जिसका परीक्षण किया जा चुका है