6 फ़रवरी 2014 - 20:30
इंटरनेशनल एटमिक एनेर्जी एजेन्सी के सवालों के जवाब देने के लिए ईरान तैयार।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार है।  बेहरूज़ कमालवंदी ने शुक्रवार को कहा कि अपनी शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में ईरान हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है।  कमालवंदी ने कहा कि आईएईए के महानिदेशक यूकियो अमानो और ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख अली अकबर सालेही द्वारा ११ नवंबर को होने वाले संयुक्त घोषणापत्र के आधार पर आरंभ में समीक्षा के लिए ६ विषयों का चयन किया गया था।  उन्होंने कहा कि इनमें से एक, गचीन खदान का निरीक्षण और दूसरे अराक के भारी पानी के संयत्र का निरीक्षण करना था जो हो चुका।   परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता कमालवंदी ने कहा कि बाक़ी बचे ४ विषयों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए क्योंकि उनमें से भी तीन विषयों पर बात हो चुकी है और केवल एक विषय बाक़ी है जिसपर निकट भविष्य में चर्चा होगी।  उन्होंने ८ फ़रवरी को ईरान तथा एजेन्सी के बीच होने वाली वार्ता के संदर्भ में कहा कि आगामी वार्ता में बाद के विषयों और भविष्य की सहकारिता के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।