6 फ़रवरी 2014 - 20:30
क़तर की नीतियां निंदनीय

मिस्र के कार्यकारी प्रधानमंत्री हाज़िम अलबबलावी ने कहा कि हमारे साथ क़तर का व्यवहार मैत्रीपूर्ण नहीं है।

मिस्र के प्रधानमंत्री ने क़तर की नीतियों की निंदा की है।  मिस्र के कार्यकारी प्रधानमंत्री हाज़िम अलबबलावी ने कहा कि हमारे साथ क़तर का व्यवहार मैत्रीपूर्ण नहीं है।  यह बात उन्होंने सऊदी अरब की यात्रा के दौरान रियाज़ में एक संवाददाता सम्मेलन में कही।  अलबबलावी ने कहा कि मिस्र में बारे में क़तर ने शत्रुतापूर्ण नीति अपना रखी है जो वास्तव में निंदनीय है।  ज्ञात रहे कि मुहम्मद मुर्सी के अपदस्त किये जाने के बाद से मिस्र और क़तर के संबन्ध तनावपूर्ण हो गए हैं जिनपर मिस्री अधिकारियों की ओर से कई बार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।