ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष ने कहा है कि अराक के भारी पानी के परमाणु संयंत्र का प्रयोग केवल शोध कार्यों के लिए हो रहा है। अली अकबर सालेही ने प्रेस टीवी से वार्ता में बल देकर कहा कि अराक के भारी पानी के परमाणु शोध केन्द्र का निर्माण हथियारों के स्तर के प्लूटोनियम के निर्माण के लिए नहीं हुआ है और जिस रूप में इस संयंत्र का परिचय कराया जा रहा है वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र लगभग ९ किलोग्राम प्लूटोनियम का उत्पाद करता है परंतु उस स्तर का प्लूटोनियम नहीं जिससे हथियारों का निर्माण होता है। उन्होंने अराक के परमाणु संयंत्र के निरीक्षण हेतु परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी के निरीक्षकों को स्वेच्छा से वीज़ा देने हेतु ईरान के कदम की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने यह कदम स्वेच्छा से किया है ताकि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के बारे में मौजूद भ्रांतियों का निवारण हो जाये। उन्होंने जेनेवा में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले परमाणु समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह समझौता परमाणु शोध के बारे में किसी प्रकार की सीमा उत्पन्न नहीं करता
6 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503919
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष ने कहा है कि अराक के भारी पानी के परमाणु संयंत्र का प्रयोग केवल शोध कार्यों के लिए हो रहा है।