अमरीका इस्लामी गणतंत्र ईरान के केन्द्रीय प्रसारण केन्द्र आईआरआईबी पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी रूप से ढील दे रहा है।एक अमरीकी अधिकारी ने एसोशिएटेड प्रेस को बताया कि ग़ैर अमरीकी कंपनियों को यह अनुमति दी गई है कि वे छह महीने के लिए आईआरआईबी को सैटेलाइट सेवा दे सकती हैं।रिपोर्ट के अनुसार जिन देशों की कंपनियों को यह अनुमति दी गई है उन पर आईआरआईबी को सैटेलाइट सेवा देने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि दो महीने के बाद अमरीकी स्थिति की समीक्षा करेगा और यदि आवश्यकता हुई तो प्रतिबंध पुनः लागू किया जा सकता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दावे करने वाले अमरीका ने बार बार ईरानी मीडिया को निशाना बनाया है।
6 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503917
अमरीका इस्लामी गणतंत्र ईरान के केन्द्रीय प्रसारण केन्द्र आईआरआईबी पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी रूप से ढील दे रहा है।