6 फ़रवरी 2014 - 20:30
अमरीकी धमकियों का यूरोप पर प्रभाव नहीं,

ईरान ने कहा है कि अमरीका द्वारा प्रायोजित प्रतिबंध विफल हो रहे हैं और यूरोपीय कंपनियां अब ईरान से अपने व्यापारिक संबंधों को अमरीकी धमकियों से प्रभावित होकर समाप्त करने वाली नहीं हैं।

ईरान ने कहा है कि अमरीका द्वारा प्रायोजित प्रतिबंध विफल हो रहे हैं और यूरोपीय कंपनियां अब ईरान से अपने व्यापारिक संबंधों को अमरीकी धमकियों से प्रभावित होकर समाप्त करने वाली नहीं हैं।ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रतिबंधों की ऊंची दीवार गिर चुकी है तथा यूरोपीय कंपनियों के बड़े प्रतिनिधिमंडल की ईरान यात्रा को देखकर अमरीकी भयभीत हो गए हैं और वे बौखलाहट में फ्रांस को भी प्रतिबंधों की धमकियां दे रहें है जबकि यूरोपीय देशों को यह बात भलीभांति पता है कि अमरीका अपने मित्रों पर भी दया नहीं करता। उन्होंने अमरीकी अधिकारियों के इस बयान को ख़ारिज कर दिया कि अभी ईरान के दरवाज़े व्यापार के लिए नहीं खोले गए हैं, श्री बुरूजद् ने कहा कि इस प्रकार के बयानों पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।