सऊदी अरब नें मानवीय अधिकारों का उल्लंघन करते हुए आतंकवाद का सामना करने के बहाने जनता को मुश्किल में डाल दिया है।आले सऊद के नए आतंक विरोधी क़ानून से सुरक्षा फ़ौजों को यह इजाज़त होगी कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार करके 6 महीने तक जेल में रख सकती है। सऊदी अरब में यह क़ानून ऐसे हालात में पास किया गया है कि आले सऊद खुल्लम खुल्ला पूरी दुनिया में आतंकवादियों की आर्थिक और फ़ौजी मदद कर रहा है। ह्यूमन राइट्स वाच नें ऐलान किया है कि सऊदी अरब में नए आतंक विरोधी क़ानून से अभिव्यक्ति की आज़ादी समाप्त हो जाएगी और बिना किसी निगरानी के पुलिस के अधिकारों में काफ़ी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। ह्यूमन राइट्स वाच नें सऊदी शाह से मांग की है कि जनता के ख़िलाफ़ लागू पाबंदियां कम की जाएं। स्पष्ट रहे कि आले सऊद की सरकार नें पिछले दो सालों के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर हमले करके सैंकड़ों लोगों को गिरफ़्तार करके बिना किसी मुक़दमे के जेलों में डाल दिया गया है।
3 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503074
आले सऊद के नए आतंक विरोधी क़ानून से सुरक्षा फ़ौजों को यह इजाज़त होगी कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार करके 6 महीने तक जेल में रख सकती है