3 फ़रवरी 2014 - 20:30
सऊदी अरब शिया मुसलमानों की ताक़त से भयभीत।

एक अमरीकी विश्लेषक नें कहा है कि सऊदी अरब शियों की ताक़त से बुरी तरह भयभीत है जिसकी वजह से सीरिया और ईराक़ के संकट सामने आए हैं

एक अमरीकी विश्लेषक नें कहा है कि सऊदी अरब शियों की ताक़त से बुरी तरह भयभीत है जिसकी वजह से सीरिया और ईराक़ के संकट सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐडवेन जोड नें कहा कि ईराक़ में जारी संकट की वजह यह है कि ईराक़ क्षेत्रीय स्तर पर लड़ाई का एक मैदान बन चुका है और सीरिया के हालात का भी इससे गहरा सम्बंध है। उन्होंने कहा कि ईराक़ व सीरिया क मामलों में शिया मुसलमानों से सऊदी अरब का डर भी एक कारण है। स्पष्ट रहे कि ईराक़ी अधिकारियों का कहना है कि उनके देश में जारी आतंकवाद में सऊदी अरब और क़तर का हाथ है जबकि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के लिये सऊदी अरब की फ़ौजी और राजनीतिक मदद किसी से छुपी हुई नहीं है।