क़तर के विदेशमंत्री ने सीरिया संकट के समाधान में ईरान की भूमिका को रचनात्मक बताया है। खालिद बिन मोहम्मद अलअतिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि जेनेवा२ कांफ्रेन्स में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र वापस ले लिये जाने के बावजूद ईरान सीरिया संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। मोहम्मद अल अतिया ने कहा कि चूंकि ईरान सीरिया संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है इसलिए दोहा, जेनेवा२ कांफ्रेन्स में ईरान को न बुलाये जाने का विरोधी था। उन्होंने कहा कि दोहा, सीरिया संकट के समाधान में ईरान की केन्द्रीय भूमिका की अनदेखी नहीं कर सकता। कतर के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि दोहा जेनेवा में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले परमाणु समझौते का स्वागत करता है और वह जल्द से जल्द इस समझौते को लागू किये जाने का इच्छुक है।
3 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503069
खालिद बिन मोहम्मद अलअतिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि जेनेवा२ कांफ्रेन्स में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र वापस ले लिये जाने के बावजूद ईरान सीरिया संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है