1 फ़रवरी 2014 - 20:30
दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में दसियों आतंकवादी ढ़ेर।

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित ख़ानुल शेख़ के इलाक़े में दजाना ब्रिगेड और अहरारुल शाम एंव अहफ़ादुल रसूल नामक आतंकवादियों के दसियों लोग मारे गए हैं।

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित ख़ानुल शेख़ के इलाक़े में दजाना ब्रिगेड और अहरारुल शाम एंव अहफ़ादुल रसूल नामक आतंकवादियों के दसियों लोग मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार मारे जाने वाले आतंवादियों में अधिकतर विदेशी शामिल हैं। इसी तरह सीरिया की फ़ौज नें हुम्स प्रदेश के उपनगरीय क्षेत्र में 40 किलो के दो बमों को बरामद किया है और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। दूसरी तरफ़ क़नीतरा, दरआ, दीरुलज़ोर, हमाह, हलब और हुम्स में सीरिया के फ़ौजियों नें अपनी कार्यवाहियां तेज़ करते हुए दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है। यह ऐसे समय में है कि अल आलम नें रिपोर्ट दी है कि सीरिया में मौजूद आतंकवादियों नें लेबनान के सीमाई क्षेत्रों में स्थित अकार में चौदह से ज़्यादा राकेट दाग़े हैं जिनमें बहुत से लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में हथियारबंद आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सीरिया की फ़ौज का आप्रेशन लगातार जारी है।