1 फ़रवरी 2014 - 20:30
बहरैन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी

बहरैन की राजधानी मनामा के पास हज़ारों लोगों नें विरोध प्रदर्शन करके उल्मा काउंसिल पर पाबंदी का विरोध किया है। याद रहे कि आले ख़लीफ़ा की सरकार नें बहरैन की उल्मा काउंसिल पर पाबंदी लगा दी है

बहरैन की राजधानी मनामा के पास हज़ारों लोगों नें विरोध प्रदर्शन करके उल्मा काउंसिल पर पाबंदी का विरोध किया है। याद रहे कि आले ख़लीफ़ा की सरकार नें बहरैन की उल्मा काउंसिल पर पाबंदी लगा दी है। लेबनान की वेबसाइट के अनुसार मनामा के पश्चिमी इलाक़े में बहरैनी जनता नें विरोध प्रदर्शन करके सबसे बड़े धार्मिक संगठन उल्मा काउंसिल पर पाबंदी लगाए जाने की आलोचना की है। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन, विभिन्न शहरों और गाँवों में भी हो रहे हैं। आले ख़लीफ़ा के लोगों नें प्रदर्शनकारियों पर हमले किये जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार, राजनीतिक लीडरों को गिरफ़्तार करके और उन्हें लम्बी सज़ाएं देकर और बहरैनियों के धार्मिक संगठनों को बंद करके बहरैनी जनता के इन्क़ेलाब को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों को दोबारा पाने और आले ख़लीफ़ा की अत्याचारी पॉलीसियों के ख़िलाफ़ विरोध कर रही है।