1 फ़रवरी 2014 - 20:30
सऊदी अरब में जनता की बदहाली।

सऊदी अरब, दुनिया में सबसे ज़्यादा तेल का उत्पादन करने वाला देश है और उससे होने वाली आय भी सबसे ज़्यादा है लेकिन इसके बावुजूद सऊदी अरब में 25 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा से नीचे ज़िन्दगी गुज़ारने पर मजबूर हैं

तेल की दौलत से सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाले देश सऊदी अरब में 25 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा से नीचे ज़िन्दगी गुज़ार रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब, दुनिया में सबसे ज़्यादा तेल का उत्पादन करने वाला देश है और उससे होने वाली आय भी सबसे ज़्यादा है लेकिन इसके बावुजूद सऊदी अरब में 25 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा से नीचे ज़िन्दगी गुज़ारने पर मजबूर हैं। 2013 में सऊदी अरब में तेल का औसत उत्पादन 98 लाख बैरल था लेकिन इसके बाद भी दसियों लाख नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो सका। दूसरी तरफ़ से सऊदी अरब में सरकारी स्तर पर देश में ग़रीबी और जनता की बदहाली के बारे में कोई बात नहीं की जाती है। सऊदी अरब की तेल की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा सऊदी ख़ानदान के शहज़ादों की अय्याशियों और विदेशों में सैर सपाटे पर ख़र्च होती है। सऊदी अरब में आर्थिक व राजनीतिक भेदभाव बहुत स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त आतंकवादियों के समर्थन में भी सऊदी अरब की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ख़र्च होता है।