ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का वार्षिक भाषण अधिकतर आंतरिक मामलों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वार्षिक भाषण में दावा किया है कि शक्ति के प्रयोग के समर्थन में वाशिंग्टन की कूटनीति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाई है। विदेश मंत्री ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस तरह के बयान, आंतरिक स्थिति के दृष्टिगत सामने आते हैं और इसके संबोधक केवल अमेरिकी जनता है। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई महत्त्व नहीं है कि अमेरिकी सरकार किस तरह से अपने आंतरिक मामलों के दृष्टिगत बयान देती है।
29 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 501564
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वार्षिक भाषण में दावा किया है कि शक्ति के प्रयोग के समर्थन में वाशिंग्टन की कूटनीति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाई है