बहरैन के एक इन्क़ेलाबी लीडर फ़ाज़िल अब्बास नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा, बहरैन की जनता का राजनीतिक संघर्ष समाप्त करने की नाकाम कोशिश में लगा है। फ़ाज़िल अब्बास नें अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी के सीनियर लीडर की अपील रद्द किये जाने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आले ख़लीफ़ा, राजनीतिक लीडरों पर दबाव डालकर देश में राजनीतिक आंदोलन समाप्त करना चाहती है। स्पष्ट रहे कि आले ख़लीफ़ा की अदालत नें ख़लील मरज़ूक़ की अपील को रद्द कर दिया जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनपर से देश से बाहर सफ़र करने की पाबंदी हटा ली जाए। फ़ाज़िल अब्बास नें महिला लीडर ज़ैनब अल ख़्वाजा को चार महीने क़ैद की सज़ा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आले ख़लीफ़ा नें इस महिला लीडर पर सबसे ज़्यादा दबाव डाला है ताकि उससे बदला ले सकें। दूसरी तरफ़ ख़बर है कि आले ख़लीफ़ा नें बहरैन की उलमा काउंसिल पर पाबंदी लगा दी है।
29 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 501559
बहरैन के एक इन्क़ेलाबी लीडर फ़ाज़िल अब्बास नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा, बहरैन की जनता का राजनीतिक संघर्ष समाप्त करने की नाकाम कोशिश में लगा है