27 जनवरी 2014 - 20:30
ईरान इलाक़े का महत्वपूर्ण देश

अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि इलाक़े के महत्वपूर्ण देश होने के नाते ईरान और तुर्की को इलाक़े में शांति स्थापित करने के प्रयास करने चाहिए।

अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि इलाक़े के महत्वपूर्ण देश होने के नाते ईरान और तुर्की को इलाक़े में शांति स्थापित करने के प्रयास करने चाहिए।  ईरान की संसद में विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने तेहरान में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तुर्की के विदेशमंत्री की ईरान यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि ईरान तथा तुर्की को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि अमरीका मध्यपूर्व में शस्त्रों और आतंकवादियों के माध्यम से अपनी नीतियां आगे बढाए।