इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटलीजेंस मिनिस्टर ने कहा है कि इस्लामी हुकूमती सिस्टम में बाधा डालने की दुश्मनों की साज़िश नाकाम हो चुकी हैं। सैयद महमूद अलवी ने पश्चिमोत्तरी प्रांत अरदबील की यात्रा के दौरान कहा कि ईरान की इस्लामी हुकूमती सिस्टम के विरूद्ध दुश्मन ने बहुत ही ख़तरनाक साज़िश रची हैं जिनके अन्तर्गत वह देश के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर की सूझबूझ से यह साज़िशें नाकाम हो चुकी हैं। सैयद महमूद अलवी ने पड़ोसी देशों के दुश्मनों के षडयंत्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब दुश्मन सुन्नी-शिया मतभेद फैलाने की कोशिश में है लेकिन उसकी यह साज़िश भी नाकाम हो जाएगी।
27 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500999
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटलीजेंस मिनिस्टर ने कहा है कि इस्लामी हुकूमती सिस्टम में बाधा डालने की दुश्मनों की साज़िश नाकाम हो चुकी हैं।